चिलुआताल (गोरखपुर)। पश्चिम बंगाल में हत्या कर चिलुआताल में छिपे हुए दो आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद लेकर उन्हें पकड़ लिया। दोनों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर के बंगाल पुलिस साथ ले गई।
पश्चिम बंगाल के बेलघोरिया इलाके के कमरहट्टी गांव में राजा (20) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कमरहट्टी निवासी मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद तस्लीम के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। पुलिस से बचने के लिए वे दोनों चिलुआताल के मोहरीपुर में रिश्तेदार के घर पर छिप कर रहते थे। जानकारी पाकर आई बंगाल पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।