फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और सास ने कराई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और सास ने कराई थी युवक की हत्या
विज्ञापन

सोहित निषाद की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया था
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पीपीगंज इलाके में 21 मार्च को पेड़ से लटकती मिली सोहित निषाद की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। बकौल पुलिस सोहित की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया गया था। मुख्य आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। पूछताछ में अशोक ने बताया कि सोहित का उसकी सास से अनैतिक संबंध था। वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। इसी वजह से सास के कहने पर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन

एसपी नार्थ रोहित सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सीओ कैंपियरगंज रोहन पी. बोत्रे की अगुवाई में टीम लगी थी। 23 मार्च को सोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया था उसकी हत्या की गई है। जांच में जंगलकौड़िया के लक्ष्मीपुर टोला निवासी अशोक का नाम आया था। पता चला कि अशोक की मित्रता शंकर नाम के एक शख्स से थी। शंकर की मौत के बाद अशोक की नजदीकी उसकी पत्नी गायत्री से बढ़ गई थी। गायत्री की ही बेटी अंजनी की शादी सोहित से हुई थी, जिसे वह आए दिन प्रताड़ित करता था। इसी से आजिज आकर गायत्री ने सोहित की हत्या करने कराने की ठानी। शंकर का बेटा प्रकाश, कन्हैया, अंजनी भी इस योजना में शामिल थी। सोहित को शराब पिलाने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिर आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से गमछे की मदद से लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें