फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला कसकर की गई थी विवाहिता की हत्या

Wed, 13 Jun 2018 01:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच के लंगड़ी गांव में ज्योति की गला कसकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर सास, देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने देवर हरिश्चंद्र और सास जनमति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो टोला सूचितपुर निवासी सुदामा पटेल की बेटी ज्योति की शादी दस साल पहले लंगड़ी गांव निवासी तेजमन के पुत्र कृपाल के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पुलिस को दिए तहरीर में ज्योति के भाई महेंद्र का आरोप था कि रविवार दोपहर उन्होंने बहन से बात की तो वह ठीक थी। शाम करीब सात बजे ससुराल से बहन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। बताया गया कि इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वह जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। बहन के ससुराल टेलीफोन करने पर मौत की जानकारी दी गई। हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। हत्या की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। एसपी उत्तरी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की दो रस्सी से गला कसने की पुष्टि हुई है। मृतका का पति चेन्नई में रह कर नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें