फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे घुसकर महिला का बैग लूट ले गए बदमाश

Fri, 03 Nov 2017 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंपियरगंज के सरपतहा गांव में बाइक सवार दो युवकों ने घर में घुसकर महिला का मंगलसूत्र, नगदी और मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस अज्ञात लुटेरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


सरपतहा गांव के कबीर टोला निवासी सुभानअल्ला विदेश में काम करते हैं। शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो युवक उनके दरवाजे पर पहुंचे। उनकी मुलाकात सुभान की पत्नी से हुई। दो युवकों ने कहा कि सुभान ने मंगलसूत्र का वजन बढ़ाने के लिए रुपये दिए हैं, मंगलसूत्र देकर उनसे मोबाइल पर बात करवा दिजिए। महिला कुछ समय पाती इससे पहले एक युवक बरामदे में पहुंच गया। शक होने पर महिला ने मंगलसूत्र देने से मना कर दिया। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक जबरन घर में घुसे और महिला को धक्का देखकर अंदर रखा बैग लूट ले गए।

महिला ने बताया कि बैग में मंगलसूत्र, मोबाइल और 12 हजार रुपये था। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव के लोग भी पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। अज्ञात लुटेरों की खोजबीन में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें