फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला से चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहजनवां।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन छीन ली। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर दस पिपरा निवासी पुनम्मा पीसी पत्नी सीपी राजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ सुपरवाइजर हैं। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब कस्बे में पोलियो की खुराक पिलाकर वह एक लड़की के साथ अस्पताल लौट रही थीं। रास्ते में ट्रांसफॉर्मर के पास बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीन ली और भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। पुनम्मा केे साथ मौजूद लड़की ने पुलिस को बताया कि बदमाश काले रंग की पल्सर लिए पहले से गखड़े थे। दोनों कस्बे के आसपास घूमते हैं। इंस्पेक्टर सहजनवां अरुण शुक्ला ने कहा कि महिला ने संदिग्धों का हुलिया बताया है। उसकी आधार पर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें