फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये न निकलने पर दरोगा ने एटीएम मशीन तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
आजाद चौक स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से रकम न निकलने पर दरोगा ने एटीएम मशीन ही तोड़ दी। झल्लाए दरोगा ने पहले पैर मशीन पर मारा, फिर ईंट से एटीएम स्क्रीन और कीबोर्ड तोड़ दिया। दरोगा की पूरी हरकत सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। कैंट पुलिस को इस बाबत तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

घटना चार दिन पुरानी है।13 अगस्त की रात करीब 11:20 बजे यूनियन बैंक के एटीएम पर दरोगा पहुंचे । एटीएम में कार्ड का इस्तेमाल किया लेकिन रकम नहीं निकली तो एटीएम को पैर से मारने लगे। इतने में भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो एटीएम से बाहर निकलकर ईंट ले आए और एटीएम की स्क्रीन और की बोर्ड तोड़ दिया। अगले दिन जब बैंक खुला तो इसकी जानकारी हुई। बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी और सीसी कैमरे की फुटेज दिखाई। कार्ड के बारे में बैंक ने छानबीन की तो वह बलिया की रहने वाली सीमा सिंह का निकला। बैंक अधिकारियों का आरोप है कि वह व्यक्ति सीमा सिंह के कार्ड इस्तेमाल कर रहा था। बैंक रिकार्ड की छानबीन में सीमा सिंह का मोबाइल नंबर मिला। बैंक के अधिकारियों ने पुलिस वालों को वह नंबर उपलब्ध कराया। पुलिसवालों ने बात की तो फोन उठाने वाले ने खुद को सीमा का पति व दरोगा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें