फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन

विज्ञापन
सहजनवां।
इलाके के एक गांव में युवक ने छह बच्चों की मां के साथ चाकू से डराकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर गांव वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के समय महिला का पति घर में नहीं था। आरोपी के खिलाफ सहजनवां पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात की है। एक महिला बच्चों के साथ घर में थीं। रात नौ बजे के करीब महिला का पति गांव में किसी व्यक्ति के यहां गया था। इसी बीच मौका पाकर युवक चाकू लेकर महिला के घर में घुस गया। बच्चों को डराने-धमकाने के बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मौका मिलते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घेरेबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। इसी दौरान किसी ने डायल-100 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहजनवां इंस्पेक्टर अरुण शुक्ला ने बताया कि गांव वालों की पिटाई से आरोपी घायल है। पुलिस की सुरक्षा में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें