खोराबार इलाके के काशीराम आवास के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक का निजी अस्पताल और दूसरे का लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हुमायूंपुर के रहने वाले सोनू, शक्तिनगर, रूस्तमपुर के रहने वाले दुर्गेश और बेतियाहाता के अभिनव के साथ तारामंडल घूमने गए थे। बाइक गाड़ी सोनू चला रहा था। नौका बिहार से होते हुए वह सहारा स्टेट की ओर चला गया और वापस लौटते समय काशी राम आवास के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने अभिनव को मृत घोषित कर दिया और अन्य दोनों युवकों को रेफर कर दिया। सोनू को निजी नर्सिंग होम में और दुर्गेश को लखनऊ में भर्ती कराया गया है।