फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के इलाज के नाम पर महिला के जेवरात लेकर भागा उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को बीमार बताकर महिला के गहने ले उड़ा
विज्ञापन

पीपीगंज (गोरखपुर)। पीपीगंज के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत रायपुर निवासी मंजू देवी को उनके पति के बीमार होने का झांसा देकर एक ठग गहने लेकर फरार हो गए। ठगी की जानकारी होने के बाद पुलिस चौकी पर महिला पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की बजाय दार्शनिक अंदाज में पीड़ित से कहा कि जो जाना था, चला गया। उसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
मंजू देवी ने बताया कि वह बुधवार की सुबह दस बजे वह बरामदे में बैठी थीं। तभी एक युवक बाइक से हेलमेट लगाकर आया। उसने पहले महिला के जेठ और ससुर के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि वे बाहर गए हैं। उसके बाद उचक्के ने खुद को महिला के परिचित सिंहोरवा निवासी राजेश का भाई बताते हुए कहा कि उसकी क्लीनिक है। कहा कि आपके पति को कैंसर है, उनकी कमर में अचानक दर्द हो रहा है। कहा कि पति ने उसे भेजा है। उसने महिला से कहा कि आपके पति का तत्काल इलाज कराना है। सारे जेवरात पोटली में रखकर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के बताए अनुसार महिला ने पोटली में रखकर अपने सारे गहने उसे दे दिए। युवक पोटली को एक बॉक्स में रखने का झांसा देकर चला गया। जाते-जाते कहा कि अपना गहने एक घंटे बाद बॉक्स से निकाल लेना। महिला ने जब एक घंटे बाद बॉक्स खोला तो गहने गायब थे। महिला के मुताबिक करीब एक लाख के गहनों पर ठगों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें