फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के व्यापारी पुत्र की नेपाल में संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर के व्यापारी नेता के भांजे की नेपाल में संदिग्ध मौत
विज्ञापन

गोरखपुर। किराना मंडी के मंत्री गोपाल जायसवाल के भांजे राजा (22) की नेपाल के पोखरा में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि उसके कुछ करीबी लोग खुदकुशी बता रहे हैं। चर्चा हे कि नेपाल के कैसीनों में 25 लाख रुपये हारने के बाद उसने खुदकुशी कर ली है। पहले भी जुआ में वह बाइक हार चुका है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के मूल निवासी 22 वर्षीय राजा जायसवाल गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र के हजारीबाग में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक वह नेपाल के काशीनों में अक्सर जुआ खेलने जाता था। कैसीनों में जुआ में लाखों रुपये हारने के साथ ही अपनी बाइक भी हार गया था। सोमवार सुबह उनका शव नेपाल के पोखरा में मिला था। नेपाल पुलिस ने शव की पहचान कर परिवार के लोगों को खबर किया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गोरखपुर पंहुचा, राजघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया कि कैसीनों में हारने की वजह से खुदकुशी किया है। नेपाल में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया है और भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें