फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक समेत दो अंतराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार,2.7 क्विंतल गांजा बरामद

विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा पकड़े गए तस्कर
विज्ञापन
दो अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, 27 लाख का गांजा बरामद
विज्ञापन

गोरखपुर। एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट और नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने रविवार रात सहजनवां के कालेसर के पास से दो अंतर्राष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2.7 क्विंटल गांजा (कीमत करीब 27 लाख) बरामद किया। दो मोबाइल फोन, दो पैन कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, चार हजार रुपये भी बरामद किए गए। गांजा आसाम से ट्रेलर से लाया जा रहा था। टीम ने ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान असम के बरपेटा, पुबकलझार निवासी अनवर हुसैन (ट्रेलर चालक) और पुराभराल निवासी जियारूल हक के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसटीएफ को असम से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग की सूचना मिली थी। एसएसपी एसटीएफ सत्यार्थ अनिरूद्घ पंकज ने गोरखपुर यूनिट को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और नार्कोटिक्स की टीम सहजनवां के कालेसर में असम से आ रहे ट्रेलर का इंतजार कर रही थी। रविवार रात तीन बजे ट्रेलर पकड़ा गया। एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि गांजे को वे संतकबीरनगर ले जा रहे थे। वहां के दो लोगों फोन नंबर मिला था, उन्हीं को फोन करके गांजा सौंपना था। बताया कि असम के फजल और जाहिद ने मैजिक गाड़ी गांजा भेजा था। जिसे दोनों ने ट्रेलर में लोड किया था। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें