फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद के घर डकैती

विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामभुआल के घर डकैती के दौरान बदमाशों ने भतीजे आदित्य को नशीले स्प्रे से बेहोश कर दिय
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद के घर डकैती
विज्ञापन

मधुपुर (गोरखपुर)। बड़हलगंज इलाके के दवनाडीह गांव में पूर्व मंत्री व सपा नेता रामभुआल निषाद के घर में घुसे बदमाशों ने उनके भतीजे आदित्य को असलहे के बल पर बंधक बनाकर इंग्लिश राइफल, दो लाख नकदी समेत 70 से 80 लाख के गहने लूट लिए। बदमाशों ने घर के पर्दों पर किसी केमिकल का स्प्रे कर दिया था। उससे पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्य अचेत हो गए और बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों के साथ एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच की।
घटना रविवार की रात एक बजे के करीब हुई। पूर्व मंत्री रामभुआल की माता गुलाबी देवी का निधन होने की वजह से भाई रामदरश, रामभरत, मनोज, चाचा रामबहाल और सूरत सहित परिवार के अन्य सदस्य गांव में घर पर आए थे। रात में खाना खाने के बाद सभी सोने के लिए छत पर चले गए। रात एक बजे के करीब बदमाश पीछे के रास्ते उनके घर में दाखिल हो गए। उसी दौरान मनोज निषाद का बेटा आदित्य (14) पानी पीने के लिए नीचे उतरा तो बदमाशों ने असलहे के बल पर उसे बंधक बना लिया। फिर उसके चेहरे पर केमिकल का स्प्रे कर दिया, जिससे वो बेहोश हो गया। उधर, ऊपरी मंजिल के कमरों से नकदी, गहने, रायफल और मैगजीन को लूट लिया। थोड़ी देर बाद आदित्य को होश आया तो उसने शोर मचाया। घर वाले जग गए और नीचे आए, मगर पर्दों पर केमिकल स्प्रे होने की वजह से वे भी अचेत हो गए। बदमाश पीछे की खिड़की के रास्ते फरार हो गए। पूर्व मंत्री ने बताया कि घर के आसपास मिले पैरों के निशान के मुताबिक बदमाशों की संख्या दस से पंद्रह थी। बदमाशों के हाथों में असलहे थे। कुछ बदमाश घर में दाखिल हुए थे और कुछ बाहर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस
पुलिस ने इस मामले में रामभुआल के भाई मनोज की तहरीर पर चोरी और बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है। जबकि पूर्व मंत्री ने तहरीर बदलकर उसे फिर थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पूर्व मंत्री ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें