फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में किसान की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखपुर में किसान अशोक सिंह की हत्या में पकड़ा गया आरोपी के बारे में जानकारी देते सीओ खजनी योगेन्
विज्ञापन
किसान की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट के रानीपुर गांव में 13 नवंबर की शाम मेड़ के विवाद में समुदा गांव के किसान अशोक सिंह की हत्या के मामले में शामिल एक और आरोपी रुद्र प्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी संतराज यादव को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर संतराज समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
सीओ ऑफिस में पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण ने बताया कि मेड़ के विवाद में 13 नवंबर को हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में समुदा निवासी अशोक सिंह की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पांच लोग आरोपी बनाए गए हैं । एक आरोपी की गिरफ्तारी और एक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। एक आरोपी रुद्र प्रताप उर्फ बबलू को मंगलवार की रात में दबिश देकर मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन छावनी से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के हटते ही पकड़ा गया आरोपी रुद्र प्रताप
घटना को लेकर क्षेत्र में काफी आक्रोश था और लोगों ने सड़क जाम कर चौकी इंचार्ज सोनबरसा जगदंबा प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए थे। मंगलवार को एसएसपी ने जगदंबा प्रसाद को कार्यमुक्त कर उनकी जगह पर ओंकारनाथ श्रीवास्तव को नई तैनाती दी है। गांव वालों का कहना है कि जगदंबा प्रसाद के हटने की वजह से ही रुद्र प्रताप की गिरफ्तारी संभव हो पाई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र लाल, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, दीपक सिंह यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें