फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रेमी के साथ रहेगी महिला, तुम ले जाओ 71 भेड़’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्रेमी के साथ रहेगी महिला, तुम ले जाओ 71 भेड़’
विज्ञापन

खोराबार। ‘प्रेमी के साथ रहेगी महिला, तुम ले जाओ 71 भेड’ बेलीपार इलाके में पंचायत के इस बेतुके फरमान के खिलाफ प्रेमी के पिता ने तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पिता ने पुलिस से कहा कि उसे भागी हुई बहू नहीं, अपनी भेंड़ चाहिए। पंचायत का फैसला गलत और बेतुका है। खोराबार पुलिस ने इस अजीबोगरीब प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।



पिपराइच इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक पड़ोस के गांव की एक विवाहिता को लेकर एक महीने पहले भाग गया था। पांच दिन पहले प्रेेमी युवक व उसके साथ भागी महिला बेलीपार इलाके के एक गांव मेें भेड़ चराने गए थे। इसी बीच महिला का पति भी वहां पहुंच गया। विवाहिता को भगाने को लेकर महिला के प्रेमी व उसके पति के बीच विवाद होने लगा। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। महिला ने बीच बचाव करके किसी तरह से मामला शांत कराया, लेकिन उसका पति, प्रेमी की सभी भेड़ें हांककर अपने साथ लेते गया। बाद में मामला पंचायत में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपराइच के एक गांव की पंचायत ने दोनों पक्षों से बात की और बेतुका फैसला सुना डाला। पंचायत ने कहा कि भेडे़ं महिला के पति के पास ही रहेंगी। महिला जिसके साथ भागी है, वह उसके साथ ही रहेगी। पंचायत ने ही दोनों के बीच सहमति भी करा दी। इसके बाद महिला का पति 71 भेड़ों के साथ खोराबार आ गया। खोराबार में ही अपने रिश्तेदार के घर रुका और भेड़ों की देखभाल करने लगा। इस मामले में शुक्रवार को तब नया मोड़ आया, जब महिला के प्रेमी का पिता खोराबार थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को तहरीर दी और कहा कि 142 से 71 भेड़ें गायब हैं। सूचना है कि बेटे ने पंचायत से मिलकर 71 भेड़ें किसी को दूसरे को दे दी। इसके बदले एक महिला लेकर आया है। अब भेंड़ वापस दिलाई जाए। बेटा जिस महिला को लेकर आया है, वह नहीं चाहिए। वह अपने पति के घर जा सकती है। हालांकि महिला का प्रेमी अभी थाने नहीं आया है। इस मामले में खोराबार इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि मामले की जांच कराके उचित कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में तहरीर मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें