फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी हवलदार बता सस्ते कैमरे के चक्कर में 25 हजार रुपये ठगे

Sun, 08 Dec 2019 11:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके के महराजगंज चौराहे के निवासी सोनू कुमार सस्ते कैमरे के चक्कर में 25 हजार रुपये गंवा दिए। आर्मी का हवलदार बताकर एक शख्स ने सोनू को आधार कार्ड और आई कार्ड भेजा और फिर खाते में कैमरे के लिए दो बार में 25 हजार रुपये मंगा लिए। कैमरा नहीं आने के बाद सोनू ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सोनू ने एक दिसंबर को ओएलएक्स पर 60 हजार रुपये में एक कैमरे का विज्ञापन देखा। उसने विज्ञापन के मालिक हरविंदर मंजीत के मोबाइल पर संपर्क किया। बातचीत होने के बाद उसने आर्मी के ड्रेस में फोटो भेजी और बैंक खाते का नंबर दिया। उसके झांसे में आकर सोनू ने पहली बार में पांच हजार और इसके बाद 20 हजार रुपये खाते में भेज दिए।

फिर मोबाइल से संपर्क करने पर उसने कहा कि वह सहजनवां तक आ गया है और बाकी रुपये कैश में लेकर उसे कैमरा दे देगा। दो दिन पहले हुई इस बातचीत के बाद अब उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। परेशान होकर सोनू ने पुलिस में शिकायत कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें