फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिक्की तोड़कर 1.68 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
खोराबार के सूबा बाजार में ऋषभ इसी की बाइक की डिक्की तोड़कर हुई है चोरी।
विज्ञापन
डिक्की तोड़कर 1.68 लाख रुपये ले गए चोर
विज्ञापन

खोराबार। इलाके के सूबा बाजार कस्बे में पशु आहार विक्रेता की खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर चोर 1.68 लाख रुपये ले गए। वह पास के ही कुछ दुकानों पर बकाया रकम वसूलने गया था। घटना पास के ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी ऋषभ गुप्ता रविवार सुबह वह घर से निकले थे और झंगहा, बेलवार आदि इलाकों से वसूले गए 1.68 लाख रुपये डिक्की में रखे थे। शाम करीब पांच बजे वह सूबा बाजार में ब्लॉक गेट के पास बाइक खड़ी कर दुकानों पर रुपये लेने चले गए। आधे घंटे बाद लौटे तो देखा कि डिक्की टूटी हुई है और उसमें रखी रकम नदारद है। सूचना पर आई पुलिस ने जांच शुरू की तो पास में ही लगे एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में घटना मिल गई। खोराबार इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भरद्वाज का कहना है कि जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें