फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरूवा चौराहे पर महिला का शव रखकर जाम लगाया

विज्ञापन
उरूवा इलाके में शव सड़क पर रखकर जाम लगाए ग्रामीण से बातचीत करते अफसर।
विज्ञापन
उरूवा चौराहे पर महिला का शव रखकर जाम लगाया
विज्ञापन

उरूवा/कुईं बाजार। उरूवा इलाके के कुशलदेईया की सुनीता के हत्यारोपी की गिरफ्तारी और सीएम को बुलाने की मांग लेकर परिवार के लोगों और गांव वालों ने रविवार को शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सुबह 11.30 बजे उरूवा, सिकरीगंज और बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई, और मान मनौव्वल में जुट गई। घरवालों और ग्रामीणों के न मानने पर एसडीएम गोला अरूण कुमार सिंह और सीओ बांसगांव नितेश सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर करीब 1.30 बजे जाम हटवाया। इसके बाद सुनीता के पति मोफतलाल गुप्ता ने सरयू तट पर शव का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन

मोफतलाल बंगलौर में पेंट-पालिश का काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी सुनीता, मां सिरजावती और बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार रात आठ बजे सुनीता गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ टहलने गईं थीं। आरोप है कि लौटते समय गांव के बाहर पड़ोसी परीक्षित चौधरी ने रॉड और चाकू से हमला कर सुनीता की हत्या कर दी और फरार हो गया था। रविवार को मोफतलाल बंगलौर से लौटे थे। वहीं, सड़क पर शव के पास बैठकर सुनीता का दिव्यांग बेटा अर्जुन, पूजा और लक्ष्मी रोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें