फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृजनात्मक क्षमता को बढ़ा, करें मुकाम हासिल

Fri, 28 Oct 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचे एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वैज्ञानिक सोच पैदा करने के साथ एक सपना भी देखिए और उसे हर हाल में पूरा करें। अपनी सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाकर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रो. ओंकार सिंह शुक्रवार को रानीडीहा स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए समर्पण और लगन की जरूरत होती है।

पूरे अनुशासन के साथ अगर प्रयास किया जाय तो सफ लता हासिल करने से कोई भी परिस्थिति रोक नहीं सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए एसिड रेन, विंड मिल, लेजर सिक्योरिटी अलार्म, सोलर ट्वाय, रोबोट, हाइड्रालिक ब्रिज, सोलर चार्जर, बायो गैस प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट इरीगेशन सिस्टम, ड्रोन, सोलर वाटर पंप, वैक्यूम क्लीनर मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सोच बेहतर है। इसे तराश कर और बेहतर बनाया जा सकता है। इस मौके पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ. भारत भूषण, स्कूल के चेयरमैन सीताराम जायसवाल, संजय जायसवाल, ओमशंकर जायसवाल, जुगुल किशोर जायसवाल, बृजेश त्रिपाठी, सोमेश्वर पांडेय, प्र्रधानाचार्य राजी राजेश व विजय जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें