फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चौरीचौरा इलाके में दंपती को झांसा देकर सोने की चेन ले गया जालसाज

Mon, 09 Dec 2019 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, सरदार नगर (गोरखपुर)।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौरीचौरा इलाके के सोनबरसा कस्बे में रविवार की दोपहर बाइक सवार युवक ने दंपती को झांसा देकर सोने की चेन ले ली और फरार हो गया। दंपती की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। दंपती ने चेन की कीमत चालीस हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन


इलाके के महुआ बुर्जुग निवासी रामराज गुप्ता अपनी पत्नी कलावती का आंख का इलाज कराने रविवार को सोनबरसा बाजार स्थित क्लीनिक पर जा रहे थे। पीछे से आए बाइक सवार एक युवक ने उनसे कहा कि आपके बेटे ने सोने की चेन बनवाने का आर्डर दिया है। आप उनका नंबर दे दीजिए। नंबर लेने के बाद युवक ने रामराज को अपनी दुकान से चेन लेने की बात कह बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर आगे दुकान की चाबी छूटने की बात कहकर उसने उन्हें वहीं उतार दिया।

जालसाज युवक फिर कलावती के पास पहुंचा और कहा कि आपके पति ने चेन मांगी है। इसके बाद कलावती ने चेन युवक को दे दी। उधर, युवक का काफी इंतजार करने के बाद जब रामराज पत्नी के पास पहुंचे तो उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें