फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां में रेलवे ट्रैक पर मिली प्रेमी युगल की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Apr 2019 11:59 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहजनवां (गोरखपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सहजनवां के गाहासाड़ के पास राप्ती नदी के रेलवे पुल ट्रैक पर मंगलवार की सुबह युवक-युवती का क्षत-विक्षत शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान खजनी के छताई धुवाहा गांव निवासी विशाल (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक युवक और युवती हम उम्र लग रहे हैं। ऐसा लग रहा कि प्रेमी युगल हैं। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। ट्रेन के आगे कूदकर जान देने या फिर हादसे के पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है।

 ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह ट्रैक पर एक साथ युवक-युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन की तो युवक की पहचान हो गई। पता चला कि खजनी के छताई धुवाहा गांव निवासी विशाल की गाहासाड़ में रिश्तेदारी थी। रिश्तेदार चंद्रशेखर निषाद ने विशाल की पहचान की, फिर उसके घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया  कि विशाल ने इसी साल गणेश इंटर कॉलेज कटघर में इंटर की परीक्षा दी थी। सोमवार को शाम चार बजे वह घर से हंसते हुए निकला था लेकिन रात में घर नहीं लौटा। घर वालों ने खोजबीन की कोशिश की लेकिन पता नहीं लगा। इसी बीच मंगलवार की सुबह रिश्तेदारों ने विशाल की मौत की सूचना दी।

युवती कौन है, इसकी जानकारी विशाल के परिजन नहीं दे सके। उनका कहना था कि विशाल से किसी युवती के जान-पहचान की जानकारी नहीं थी। युवती विशाल को कैसे जानती थी। कब से जान पहचान थी, यह भी नहीं पता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

चार महीने पहले सऊदी अरब गए पिता

विशाल के पिता रामसरन खेती-किसानी करते थे लेकिन चार महीने पहले ही सऊदी अरब कमाने चले गए। अब बेटे की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने मोबाइल फोन से रामसरन को दे दी है। 

परिजन मान रहे खुदकुशी
विशाल के परिजन मामले को खुदकुशी मान रहे हैं। सीओ कैंपियरगंज का कहना है कि परिजनों की तरफ से खुदकुशी की तहरीर देने की बात कही गई है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, वैसे ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

युवक-युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। देखने से लग रहा है कि दोनों प्रेमी युगल थे। दोनों के शव भी पास-पास ही थे। युवती की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। दोनों ने खुदकुशी की या फिर हादसा है, इसकी भी जांच चल रही है। -रोहन प्रमोद बोत्रे, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें