फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 कॉलेजों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट 

Sat, 16 Apr 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन
नकल पर नकेल का यूनिवर्सिटी प्रशासन का प्रयास जारी है। दो से 16 अप्रैल के बीच यूनिवर्सिटी के सचल दस्ते ने 44 कॉलेजों के खिलाफ विभिन्न विषयों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट की है। इनमें सर्वाधिक 16 कॉलेज देवरिया जिले के हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी जिलों के कॉलेजों में 132 नकलची अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ रस्टीकेशन की कार्रवाई की गई है। 

केंद्रीय सचल दस्ते के समन्वयक डॉ. श्रीवर्धन पाठक ने बताया कि सचल दस्ते की छापेमारी के दौरान पूरी गोपनीयता बरती जा रही है। कॉलेजों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया कि जिन कॉलेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट हुई है, उनमें सर्वाधिक देवरिया के 16 कॉलेजों के अलावा, संतकबीर नगर के सात, गोरखपुर के छह, महाराजगंज व कुशीनगर के पांच-पांच, बस्ती के तीन और सिद्धार्थनगर के दो कॉलेज शामिल हैं।

अनुचित साधन के प्रयोग में भी देवरिया के विद्यार्थी ही सबसे आगे हैं। वहां के 52 विद्यार्थी सीधे तौर पर नकल करते पकड़े गए हैं। इसके अलावा गोरखपुर के 26, महराजगंज के 20, कुशीनगर के 19, संतकबीर नगर के नौ, बस्ती व सिद्धार्थनगर के तीन-तीन विद्यार्थी अनुचित साधन के साथ पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें