फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच कापियों का मूल्यांकन शुरू

Thu, 31 Mar 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा कापी का मूल्यांकन करते शिक्षक।
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन बुधवार को शुरू हो गया। प्रथम दिन छह केंद्रों पर कापियां जांची गई। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के बैनर तले शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर डीएम दफ्तर पर धरना दिया।
विज्ञापन



शहर के छह केंद्रों सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, एमएसआई इंटर कॉलेज, टीडीएम इंटर कॉलेज, नेहरू बिछिया इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पर सुबह कापी जांचने के लिए शिक्षक पहुंच गए। हालांकि पहले दिन निरीक्षकों की संख्या कम रही।

उधर, ठकुराई गुट के धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ने कहा कि हमारी लड़ाई मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार के अलावा शिक्षक हितों का लबादा ओढ़कर संघर्ष को कमजोर करने वाली ताकतों से लड़ना भी है। वित्तविहीन शिक्षक बंधुआ मजदूर बनकर रह गया है। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ही मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से मूल्यांकन केंद्रों पर प्रदर्शन कर शिक्षक बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन



इस दौरान सुरेश प्रसाद राय, जय प्रकाश नायक, जगतारण शरण, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, डॉ. राम ललित सिंह, सीबी सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राम प्रताप राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें