फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत सप्ताह का आगाज आज से

Sat, 18 Mar 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 35वें दीक्षांत समारोह का लोगो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुरुआत शनिवार को हो जाएगी। सात दिनों तक चलने वाले समारोह में विभिन्न गोष्ठियां, सांस्कृतिक संध्या और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को हिंदी विभाग के तत्वावधान में ‘लोक साहित्य मूल्य और महत्व’ विषयक गोष्ठी का आयोजन संवाद भवन में सुबह 10 बजे होगा। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी करेंगे। संगोष्ठी में विभिन्न प्रांतों से आने वाले विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में व्याख्यान देंगे। हीरक जयंती वर्ष में आयोजित हो रहा 35वां दीक्षांत समारोह इस बार खास होगा।

25 मार्च को प्रस्तावित समारोह में सत्र 2015-16 के स्नातक और स्नातकोत्तर की 7234 उपाधियां दी जाएंगी। साथ ही 150 से अधिक शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति, पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। समारोह का मुख्य आकर्षण होगा मेधावियों का सम्मान। इसके लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 44 मेधावियों का नाम पूर्व में ही घोषित किया जा चुका है। विश्वविद्यालय स्वर्ण पदकों के साथ ही विभिन्न परीक्षाओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के बीच 76 स्मृति पदक भी वितरित करेगा। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक औप पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. शैलेश होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति राम नाईक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें