फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. दीनदयाल पर केंद्रित होगा दीक्षांत सप्ताह

Mon, 08 Aug 2016 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
25 सितंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के मद्देनजर गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को इसे लेकर कुलपति ने पहली बैठक बुलाई और आयोजन से जुड़े तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कुलपति ने दीक्षांत के लिए गठित सभी 29 समिति के अध्यक्षों को सप्ताह भर में अपनी समिति का विस्तार करने को और उनकी जिम्मेदारियां तय करने को कहा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि बैठक में इस बात पर आम सहमति बनी कि दीक्षांत से पहले आयोजित होने वाले सप्ताह भर के सभी कार्यक्रम पं. दीनदयाल पर केंद्रित हों। ऐसा इसलिए कि यह दीक्षांत उनके जन्मशती आयोजनों के क्रम में आयोजित हो रहा है। चर्चा के दौरान कई नए विचार आए तो कुलपति ने ऐसे सभी विचारों को प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा। पिछले साल गोरक्षनाथ मंदिर की ओर से शुरू किए गए चार मेडल के लिए उपयुक्त मेधावी के चयन पर भी बैठक में चर्चा हुई और इसे लेकर चयन की प्रक्रिया अभी से शुरू करने पर सहमति बनी। इस बार अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रो. चितरंजन मिश्र को सौंपी गई है।

इसके अलावा पिछले साल की तरह ही इस बार भी पंडाल समिति के अध्यक्ष प्रो. एसपीएम त्रिपाठी, निमंत्रण समिति के अध्यक्ष प्रो. राजेेंद्र सिंह बनाए गए हैं और मंच सज्जा की जिम्मेदारी ललित कला विभाग के डॉ. भारत भूषण और गृह विज्ञान विभाग की डॉ. दिव्यारानी सिंह को सौंपी गई है। कुलपति ने बताया कि इस बार भी दीक्षांत का ‘लोगो’ विद्यार्थियों से ही बनवाया जाएगा। इसके लिए आयोजित प्रतियोगिता का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें