फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सिपाही को चाकू से गोदकर मार डाला, किराए के मकान में रहता था मृतक

Sat, 03 Nov 2018 02:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
गोरखपुर के कैंट के गोपलापुर यादव टोला में शुक्रवार की रात नौ बजे सिपाही धर्मेंद्र कुमार यादव (28) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सिपाही की हत्या की खबर पाते ही सीओ कैंट प्रभात राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


आरोप पड़ोस में रहने वाले युवक पर है। आरोपी फरार है। पुलिस उसके घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सहजनवां के सीहापार हाल्ट के मूल निवासी धर्मेंद्र बस्ती जिले में तैनात थे। 

गोपलापुर में वह करीब एक साल से किराए का मकान लेकर रहते थे। शुक्रवार की शाम उनके एक मित्र भी घर आए थे और पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद घर में खाना खा रहे सिपाही पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। शरीर के अलावा पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मृतक सिपाही के पिता राम मिलन भी पुलिस विभाग में है और वर्तमान में महराजगंज जिले में तैनात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें