फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः छुट्टी नहीं मिलने पर सिपाही ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

Tue, 29 Oct 2019 07:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

निचलौल तहसील क्षेत्र के एक थाने के एक सिपाही ने सोमवार की शाम करीब छह बजे छुट्टी नहीं मिलने पर मानसिक तनाव में आकर कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। उसकी हालत नाजुक देख अन्य पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जहां पर इमरजेंसी डयूटी में तैनात चिकित्सकों द्वारा घंटो मशक्कत कर शरीर से कीटनाशक पदार्थ को निकाला गया। उसके बाद चिकित्सकों द्वारा सिपाही को दवा देकर थाने भेज दिया गया। सिपाही को कीटनाशक खाने की चर्चा लोगों मे मंगलवार की देर शाम तक होती रही।

कुछ लोगों का कहना रहा कि दीवाली पर्व में सिपाही को छुट्टी नहीं मिलने पर सिपाही मानसिक तनाव में आकर कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। अस्पताल पर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि सोमवार की शाम को एक सिपाही को कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा इलाज करने के लिए अस्पताल लाया गया। जिस दौरान सिपाही की हालत बिगड़ती जा रही थी। जिसकी इलाज करने से पता चला कि सिपाही कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया है। 
विज्ञापन


वहीं थाने के जिम्मेदारों का कहना है कि कीटनाशक खाने का कोई मामला नहीं है। सिपाही की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। जिसे देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। अब सिपाही बिल्कुल तरह से स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें