फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सएप पर चल रही है कांग्रेस, गोरखपुर में पार्टी के पास नहीं है कोई दफ्तर

Tue, 29 Oct 2019 06:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

एक तरफ जहां कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले अपनी खोई हुई जमीन वापस हासिल करने में लगी हुई है, वहीं पार्टी के पास गोरखपुर में अपना एक कार्यालय तक नहीं है। आलम यह है कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वाट्सएप से कार्यालय चला रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को स्थिति से अवगत कराया गया था, लेकिन उन्हें अभी तक पार्टी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हालांकि नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला पासवान ने आश्वासन दिया कि पार्टी को जल्द ही अपना नया कार्यालय मिलेगा। 

गौरतलब है कि हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि उन्हें पार्टी की मौजूदा स्थिति पर दर्द है। उन्होंने इस बात पर भी गौर करने के लिए कहा था कि इस पर विश्लेषण किए जाने की जरूरत है कि आखिर क्यों पार्टी के निशान प्रदेश में खत्म हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें