फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही व होमगार्ड नहीं कर सकेंगे वाहनों की चेकिंग  

Sun, 03 Jul 2016 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में यातायात सलाहकारों के साथ्‍ा बैठक करते एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
एसपी (ट्रैफिक) ने रविवार को पुलिस लाइंस में ट्रैफिक के दरोगा, हेड कॉस्टेबिल, सिपाही और होमगार्ड के साथ मीटिंग की। वाहन चेकिंग और यातायात नियंत्रण के दौरान पब्लिक से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत सभी को दी गई। एसपी ट्रैफिक ने किसी भी हाल में सिपाही और होमगार्ड को दो पहिया और चार पहिया वाहन चेक न करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम जन से इस तरह कि किसी भी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में देने की अपील की।
विज्ञापन


एसपी (ट्रैफिक) श्रीप्रकाश द्विवेदी ने समस्या सुनने के बाद उसके समाधान का भरोसा दिया। शासन के निर्देशानुसार उन्होंने सिपाही और होमगार्ड से बाइक और चार पहिया वाहन चेक न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। समय से ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने के साथ ही पब्लिक से अच्छा व्यवहार करने को कहा। ट्रैफिक अनियंत्रित होने पर इसकी जानकारी तुरंत अधिकारियों को देने और नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एसपी ने बताया कि दायित्व की जानकारी मातहतों को देने के साथ ही व्यवहार ठीक रखने का निर्देश दिया है। सिपाही या होमगार्ड कहीं अगर गाड़ी चेक कर रहे हैं तो पब्लिक इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में कर सकती है। आरोपियों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें