फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद, नक्सलवाद से मुक्त होगा भारत: योगी आदित्यनाथ

Tue, 02 Apr 2019 05:32 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले पांच साल में भारत आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त होगा। पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवादी और उनके आकाओं को पाकिस्तान में घुसकर मारा है। 2014 से पहले देश के 270 जिले आतंकवाद, नक्सलवाद की चपेट में थे। यह संख्या अब पांच या छह पर सिमट गई है। 

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनते ही आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को निपाल क्लब में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया, फिर कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां देश का भला नहीं कर सकती हैं। कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद के सामने घुटने टेके हैं। 2004 से 2014 के बीच देश के अलग-अलग शहरों में 100 से ज्यादा आतंकवादी हमले हुए थे। 

सैकड़ों लोग मारे गए थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की हिम्मत नहीं थी। देश महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है तो विपक्ष नकारात्मक बात कर रहा है। विपक्ष की बचकाना बयानबाजी को पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश में लगा है। विपक्ष की नकारात्मक राजनीति और घड़ियाली आंसू से देश का माहौल खराब हुआ है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है। साफ संदेश दिया कि ये नए नीति और रीति वाला भारत है। किसी भी हमले का कड़ा जवाब मिलेगा। इसी का उदाहरण सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक है। युवाओं के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो सपा, बसपा के नेता बिना मांगें समर्थन देने पहुंच गए। दोनों पार्टियों के नेताओं को सीबीआई और ईडी से डर लगता है। नेताओं को काली कमाई जब्त होने का डर रहता है। 

युवा सेल्फी लें, फिर सोशल मीडिया पर वायरल करके समर्थन मांगें

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में आए युवाओं को उत्साहित किया और कहा कि युवा ऊर्जा से भरा है। वह बदलाव का बड़ा वाहक है। यूपी में 14.50 करोड़ मतदाता हैं। ज्यादातर मतदाता युवा हैं। आप घर से बाहर निकलें। जिन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, निशुल्क गैस और बिजली कनेक्शन  मिला है, उनके साथ सेल्फी लें और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करें। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर जनता से सहयोग मांगें। पहली बार मतदान करने वाले युवा सोच-समझकर मतदान करें। यह चुनाव भारत का भाग्य बदलने वाला है।

कांग्रेस, सपा और बसपा में खानदानी युवा नेता: सुभाष

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा में खानदानी युवा नेता हैं। भाजपा सबकी पार्टी है। सामान्य परिवार का युवा भी अध्यक्ष बन सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी और महानगर अध्यक्ष पवन यादव ने ज्यादा मतदान कराने की अपील की। 

इस मौके पर डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशू, प्रदीप शुक्ला, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक फतेहबहादुर सिंह, डॉ. आरएमडी अग्रवाल, शीतल पांडेय, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, रामजियावन मौर्य, विभ्राट चंद्र कौशिक, अजय गौतम, बृजेशराम त्रिपाठी, राजमति निषाद, अमरेंद्र निषाद मौजूद रहे।


 
विज्ञापन

नमो अगेन के मंत्र के साथ दौड़ रहीं स्नेहा, समीर

राजस्थान की स्नेहा सिंह और मध्य प्रदेश के समीर नमो अगेन के मंत्र के साथ दौड़ लगा रही हैं। 25 मार्च को इंडिया गेट नई दिल्ली से निकले स्नेहा, समीर मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। दोनों शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

बाद में दोनो निपाल क्लब में आयोजित युवा सम्मेलन में हिस्सा लेने आए। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली से दौड़कर गोरखपुर आने वाले युवाओं को सम्मानित किया। स्नेहा, समीर का अगला पड़ाव पटना बिहार है। यह दौड़ 13 मई को अमृतसर पंजाब में खत्म होगी। स्नेहा अभिनेत्री हैं। उनकी एक फिल्म भी आ चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें