फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में फूटा बगावत का स्वर, प्रत्याशी बदलने की मांग

Tue, 02 Apr 2019 06:22 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव के रंग अब सामने आने लगे हैं। कल तक खामोश रहने वाले कार्यकर्ता अब मुखर हो चुके हैं। शुरूआत कांग्रेस से हो चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक जिले में आए तो उनसे कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जमीनी नेता को पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया जाए। होलट के बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


उन्हें समझाने में राष्ट्रीय सचिव जुटे रहे। लेकिन बात नहीं बन सकी। वहीं राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने इस मसले पर कुछ बोलने से इंकार कर दिया। मंगलवार को शहर से सटे एक होटल में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ठहरे हुए थे। इसकी भनक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लगी तो वहां पहुंच गए। यूथ कांग्रेस के पूर्वी प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता के साथ तमाम कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने लगे। काफी देर हो हल्ला के बाद कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय सचिव ने सीधा संवाद किया। 

बात चीत के दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध में जमकर नारे लगाए। उन्हें किसी तरह समझा कर शांत कराया गया। इसके बाद बातचीत शुरू हुई। कार्यकर्ताओं ने अपना तर्क दिया तो राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी हाई कमान के फैसले को जायज बताते हुए सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि नराजगी बैठकर दूर की जाती है। 
विज्ञापन


चुनाव में सभी लोग एकजुट होकर सहयोग करें। यूथ कांग्रेस के पूर्वी प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता ने कहा कि टिकट वितरण में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा गया है। पार्टी को अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने बताया कि हम सभी पार्टी के फैसले के साथ हैं। लोकतांत्रिक ढंग से कोई भी अपनी बात मर्यादा में रहकर कर सकता है। 

नाराजगी को मिल बैठकर दूर कर लिया जाएगा। पार्टी में विरोध की बात पर वह सटीक बोलने से परहेज करते रहे। कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। पार्टी जांच परखकर ही प्रत्याशी बनाती है। अपने पिता के अधूरे सपनों को साकार करते हुए महराजगंज को विकास का रोल मॉडल बनाया जाएगा। पार्टी में अगर कोई नाराज है तो उसे समझाकर मनाने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता हाई कमान के फैसले के साथ हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव की गाड़ी को रास्ते में रोका

राष्ट्रीय सचिव की गाड़ी को रास्ते में रोका
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक फरेंदा मार्ग पर गाड़ी से जा रहे थे तो पेट्रोल पंप से पहले कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी तन्नू श्री के समर्थकों ने रास्ते में गाड़ी को रोक दिया। सभी ने उनसे टिकट दिलाने का अनुरोध किया। पूर्व मंत्री श्यामनारायण तिवारी ने हाथ जोड़ टिकट दिलाने की मांग की। उनके साथ प्रहलाद प्रसाद, राजेश्वर मणि, प्रहलाद प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सभी की बातों को सुनने के बाद राष्ट्रीय सचिव चले गए। इस बीच कुछ लोगों ने विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें