फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खरीद पर भड़के कांग्रेसी, फूंका पीएम का पुतला

Fri, 16 Dec 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शास्त्री चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते काग्रेसी कार्याकर्ता। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी और गांधी नेहरू युवा मंच ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा 258 मोटरसाइकिलों की खरीद पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और आरोप लगाया कि भाजपा अपना कालाधन सफेद करने में लगी है। पार्टी नेताओं ने पूरे मामले की जांच की भी मांग की।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसी शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुए और भाजपा द्वारा पार्टी के प्रचार के लिए 258 बाइक की खरीद पर नाराजगी जताई। अनवर हुसैन ने कहा कि जहां एक ओर आम आदमी एक-एक नोट के लिए तरस रहा है, वहीं भाजपा प्रचार के लिए गाड़ियां खरीद रही है। इसके जरिए वह अपना कालाधन छिपा रही है। यह अजीब बात है कि नोटबंदी के बाद पार्टी कभी जमीन खरीद रही है तो कभी गाड़ी।

जिला उपाध्यक्ष एसएस पांडेय ने कहा कि नोटबंदी से आम आदमी परेशान है। ग्रामीण इलाकों में लोगों के सामने खाने-पीने का संकट होने लगा है, मगर भाजपा इतनी संख्या में मोटरसाइकिलें खरीद रही है। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र निषाद, मो. खालिद, महेंद्र यादव, आशुतोष तिवारी, मो. इमरान, राजकुमार पासवान, मो. अयूब, संतोष सिंह, डॉ. आमिर, मशरूर आलम, विजय गुप्ता, सिट्टू चौधरी, संजुम आरिफ, अंजुम आरिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें