फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तलाशी पार्किंग की संभावना

Sun, 23 Apr 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पार्किंग के लिए शहर के इलाकों का मुआयना करते कमिश्नर, जीडीए वीसी व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कमिश्नर अनिल कुमार ने जिला प्रशासन, जीडीए और नगर निगम के अफसरों के साथ शनिवार को गोलघर, इंदिरा बाल विहार, बंधु सिंह पार्क समेत  भीड़-भाड़ वाले कई इलाकों का निरीक्षण कर वहां पार्किंग की संभावनाएं तलाशीं। माना जा रहा है कि पार्किंग की व्यवस्था को लेकर चल रहा प्रयास जल्द ही धरातल पर भी दिखाई पड़ने लगेगा। 
विज्ञापन


शाम चार बजे के करीब कमिश्नर सबसे पहले कचहरी क्लब मैदान पहुंचे। वहां पहले से ही मल्टीलेवल पार्किंग की कवायद चल रही है। प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस जगह पर शास्त्री चौक से लेकर गोलघर तक के सभी दुकानदारों और वहां आने-जाने वाले लोगों की गाड़ियां पार्क कराने की योजना है। कमिश्नर ने इस पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने जलकल विभाग के परिसर में खाली पड़ी जमीन का भी निरीक्षण किया। वहां भी पार्किंग के लिए जगह पाई गई। पूर्व कमिश्नर पी गुरु प्रसाद ने भी इस जगह का पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया था। मगर उनके तबादले की वजह से योजना धरी की धरी रह गई। 

वहां से निकलने के बाद कमिश्नर ने इंदिरा बाल विहार पार्क, बंधु सिंह पार्क का निरीक्षण कर वहां भी पार्किंग संबंधित संभावनाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने एडीएम सिटी और एसपी ट्रैफि क को निर्देश दिया कि गोलघर में खड़ी होने वाली गाड़ियों की पार्किंग जीडीए टॉवर के भूमिगत पार्किंग स्थल पर कराएं। पुलिस लाइंस से काली मंदिर तक के निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इसी तरह उन्होंने नगर निगम के अफसरों से कहा कि चौराहों पर जो पार्क हैं उनका तत्काल रंग-रोगन किया जाए। इस दौरान जीडीए उपाध्यक्ष ओएन सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें