कमिश्नर की सख्ती के बाद मंडल के सभी जिलों के सीएमओ का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही सभी सीएमओ को आदेश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में काम करने वाली एएनएम के काम की निगरानी करें और यदि उनके काम संतोषजनक नहीं है तो वेतन रोकें।
बता दें कि बीते दिनों कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने बैठक कर मंडल के सभी जिलों के स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की थी। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति बेहद खराब मिली थी जिसके बाद उन्होंने शासन से सभी सीएमओ के वेतन रोकने की संस्तुति की थी।