गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू और एनआईसीयू में गैरहाजिर मिले 11 डॉक्टरों की रिपोर्ट कमिश्नर ने मांगी है। गैरहाजिर डॉक्टरों पर की गई कार्रवाई और उनके कार्य की रिपोर्ट कमिश्नर ने मांगी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जल्द ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
4 मार्च को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर गैरहाजिर मिले थे। आईसीयू के डॉ. विवेक चौधरी, डॉ. अविनाश, डॉ. गौरव, एनआईसीयू के डॉ. अमित, डॉ. पियूष, वार्ड नंबर 6 में डॉ. मनीष पंत, वार्ड 12 में डॉ. योगेंद्र , डॉ. सतीश, इमरजेंसी में डॉ. अभिषेक, डॉ. शशिभूषण, 100 बेड में डॉ. शांभवी गैरहाजिर मिली थीं।
इस मामले को कमिश्नर ने गंभीरता से लिया है और पूरी रिपोर्ट मांगी है। हालांकि इस मामले में जांच के बाद ही गैरहाजिर मिलने पर डॉक्टरों के वेतन काटने का आदेश दिया गया था। अक्सर ही अस्पताल में डॉक्टर गैरहाजिर मिलते है, जिस पर कमिश्नर ने सख्ती दिखाई है।