मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को गोरखपुर दौरे पर उपस्थित रहेंगे। सीएम योगी यहां एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के आने की संभावना बनाई जा रही है।
इसी तरह गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलों में भी सम्मेलन होंगे। हर सम्मेलन में यूपी सरकार के मंत्री हिस्सा लेंगे। भाजपा की गोरखपुर क्षेत्र इकाई में 13 लोकसभा सीटें हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने इस क्षेत्र1 की 12 सीटें जीती थीं।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को गोरखपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पर्व पर गुरुवार को गोरखपुर के घंटाघर से भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा को रवाना किया। उन्होंने गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नरसिंह की आरती करने के बाद जमकर होली खेली। सीएम योगी ने मंच से लोगों पर फूल बरसाए, इसके बाद अबीर और गुलाल उड़ाया।
इस दौरान आसपास में बने घरों की छतों से रंग बरसाए गए। आरएसएस की तरफ से आयोजित शोभायात्रा के कार्यक्रम में सीएम योगी ने शिरकत की। इसके बाद सीएम ने भगवान नरसिंह की आरती की, इस दौरान सीएम योगी ने मंच से लोगों को संबोधित किया और होली की शुभकामनाएं दी।