फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 100 बेड के टीबी अस्पताल का उद्घाटन

Sun, 27 Jan 2019 03:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला महिला अस्पताल के मेटरनिटी विंग और टीबी सह सामान्य अस्पताल का उद्घाटन किया। इससे शहर में इलाज की सुविधाएं और बढ़ने वाली है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं। एम्स की ओपीडी जल्द शुरू करने की कवायद चल रही है। इसी बीच शहरवासियों का सस्ते, निशुल्क इलाज के लिए 100-100 बेड के अस्पतालों का तोहफा मिल गया है। 
विज्ञापन


100 बेड मेटरनिटी विंग
यहां गर्भवती को 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। रात को भी ऑपरेशन किए जा सकेंगे। अभी तक यह सुविधा जिला महिला अस्पताल में नहीं है। अब मरीजों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गर्भवती की सारी जांचें भी हो सकेंगी। इसके साथ ही एनआईसीयू (न्यूयोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) गंभीर नवजातों के लिए लाइफ लाइन होगी।

100 बेड टीबी सह सामान्य अस्पताल
एअरफोर्स के पास बने 100 बेड वाले सह सामान्य अस्पताल में टीबी मरीजों की जांच, इलाज और उन्हें भर्ती करने की सुविधा के साथ अन्य मरीजों के इलाज की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। प्रसव के लिए लेबर रूम बनाया गया है। दांत और आंख के मरीज भी अच्छा इलाज पा सकेंगे। सभी तरह की पैथोलॉजी जांच कराई जा सकेगी। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की व्यवस्था भी होगी। टीबी मरीजों के लिए अलग से एक स्पेशल विंग संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


वेंटिलेटर से लैस हैं मिनी पीआईसीयू
इंसेफेलाइटिस मरीजों के इलाज के लिए जिले के तीन सीएचसी में मिनी पीआईसीयू का निर्माण कराया गया है। इंसेफेलाइटिस सीजन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ इनका लोकार्पण करके इन्हें क्रियाशील करने जा रहे हैं। इंसेफेलाइटिस पीड़ित बच्चों को पीकू में बेहतर और घर के पास ही इलाज मिल सकेगा। हर पीआईसीयू में तीन-तीन वेंटीलेटर युक्त बेड हैं। इनकी लागत सवा करोड़ रुपये है।

मॉड्युलर ओटी और एमआरआई यूनिट
जिला महिला अस्पताल में जिस मॉड्युलर ओटी का सीएम शिलान्यास करेंगे, उसमें ऑपरेशन के दौरान संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। जिला अस्पताल में प्रस्तावित एमआरआई सेंटर से भी गरीबों को राहत मिलेगी। मुफ्त में ही जांच हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें