फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा को व्यवसाय नहीं सेवा का माध्यम बनाएं डॉक्टर

Thu, 15 Jun 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टिपट के उद्घाटन के मौके पर सीएम को स्मृति चिह्न भेंट करते अस्पताल के डायरेक्टर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉक्टर, चिकित्सा को व्यवसाय नहीं सेवा का माध्यम बनाएं। इससे गरीबों, असहायों को मदद तो मिलेगी ही उन्हें भी यश मिलेगा। ईश्वर ने चिकित्सकों को जो विशेष ताकत दी है उसका उपयोग वह मानवता की भलाई में कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीएम, तारामंडल क्षेत्र स्थित शाही ग्लोबल हास्पिटल में सुपर स्पेशिलिटी सेवा का उद्घाटन करने के बाद वहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार संसाधन मुहैया करा रही है, मगर अब भी डॉक्टरों की भारी कमी है। पांच लाख डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। इसे देखते हुए डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने के साथ ही रिटायर्ड डॉक्टरों को वॉक इन इंटरव्यू के जरिए फिर मौका दिया जा रहा है। इन सबके बावजूद चिकित्सक समुदाय को भी आगे आना होगा और समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने होंगे। उन्होंने आईएमए गोरखपुर इकाई द्वारा गोरखपुर नेत्र चिकित्सालय में शुरू की गई निशुल्क ओपीडी की प्रशंसा की। कहा कि दूसरे जिलों के दौरे में वे इस पहल को नजीर की तरह पेश करते हैं और वहां के डॉक्टरों को भी ऐसी सेवा शुरू करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में डॉक्टरों की उपलब्धता कुछ हद तक ठीक है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभाव है। ऐसे में आईएमए की इस तरह की पहल स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने डॉक्टरों से अपील की कि वे सामुदायिक और प्राथमिक केंद्रों पर भी जाकर कम से कम एक घंटे मरीजों को जरूर देखें। कहा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद छह एम्स के निर्माण में जहां तेजी आई है वही 10 नए एम्स के निर्माण की भी प्रक्रिया शुरू हुई है। तीन सालों में गोरखपुर के एम्स में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चिकित्सा सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर शाही ग्लोबल हास्पिटल के निदेशक शिव शंकर शाही व उनकी पत्नी डॉ. सीमा शाही ने योगी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वाईडी सिंह, डॉ. शिव शंकर शाही, किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम के पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रासन राय, डॉ. डीके सिंह समेत कई डॉक्टर और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। 

सिर्फ पैसा कमाना नहीं सेवा भी है उद्देश्य: डॉ शिव शंकर
शाही ग्लोबल हास्पिटल के निदेशक डॉ. शिव शंकर शाही ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि योगी ने उनके हास्पिटल का शुभारंभ किया। कहा कि इस क्षेत्र को बेहतर व सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ही उन्होंने दिल्ली को छोड़कर गोरखपुर में शिफ्ट किया। उनका उद्देश्य सिर्फ  पैसा कमाना नहीं, धनाभाव के कारण इलाज न करा पाने वाले मरीजों की सेवा करना भी है। उन्होंने कहा कि हास्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधा का मुकम्मल इंतजाम किया गया है। साथ ही तीमारदारों के रहने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें