फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज आएंगे, देर रात तक होती रहीं तैयारियां

विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का हाल जानने के लिए स्वास्‍थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और बेसिक शिक? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सीएम आज आएंगे, देर रात तक होती रहीं तैयारियां
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जनपद में आएंगे। यहां वे संयुक्त जिला चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन, पौधरोपण और लोहिया कला भवन में जेई-एईएस संबंधी विचार गोष्ठी में भाग लेंगे। कार्यक्त्रस्म की तैयारियों का हाल जानने के लिए शुक्रवार देर शाम स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी भी जिला अस्पताल पहुंचे। सीएम के कार्यक्त्रस्म के मद्देनजर प्रशासनिक अमला देर रात तक तैयारियों में जुटा रहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अगस्त को जनपद में आ रहे हैं। उनका उड़नखटोला अपराह्न 2.50 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद 3 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन, पौधरोपण कार्यक्त्रस्म में शामिल होने के बाद 3.45 बजे लोहिया कला भवन में होने वाले जेई-एईएस रोग संबंधी विचार गोष्ठी में भी पहुंचेंगे। लगभग 45 मिनट रहने के बाद उनका हेलीकॉप्टर 4.40 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड से उड़ान भरेगा।
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्त्रस्म को लेकर प्रशासनिक अमला गत तीन दिनों से हलकान हो गया, जब सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के बजाय अचानक कार्यक्त्रस्म में परिवर्तन हो गया और कार्यक्त्रस्म जिला मुख्यालय कर दिया गया। कम समय में उनके आवागमन वाले मार्गों के गड्ढों को भरने, साफ-सफाई, जिला अस्पताल के बाहरी हिस्से में भवन समेत बाउंड्रीवाल की रंगाई-पुताई भी युद्ध स्तर पर करते हुए शुक्त्रस्वार देर रात तक अंतिम मूर्त रूप देने की कवायद होती रही।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मबीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने लगातार दोनों स्थलों पर भ्रमण कर अहम बिंदुओं पर जानकारी ली और कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें