फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा का शिक्षक ने किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं की छात्रा का शिक्षक ने किया अपहरण
विज्ञापन

- आरोपी शिक्षक, प्रबंधक समेत छह के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)। नगर में संचालित एक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा का शुक्रवार को विद्यालय के ही एक शिक्षक ने अपहरण कर लिया। छात्रा के पिता की तहरीर में पुलिस ने आरोपी शिक्षक, स्कूल प्रबंधक समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।
छात्रा के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी कसया में संचालित एक स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। शुक्रवार सुबह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। उन्होंने स्कूल के शिक्षक अजय पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक अनिल प्रताप राव, क्षेत्र के गांव पिपरा पटेलनगर निवासी आरोपी शिक्षक अजय व उसके भाई बिहारी, सुनील, राहुल और सोनू के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को थाने लाकर पूछताछ की है। अपह्त छात्रा की बरामदगी व आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी शिक्षक, प्रबंधक समेत छह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं स्कूल प्रबंधक ने का कहना है कि अपहृत छात्रा के छह भाई और बहन उनके स्कूल में पढ़ते है, जो स्कूल आए थे। नौ बज कर 32 मिनट पर अपहृत छात्रा के घर से फोन आया कि उसकी साइकिल और बैग सड़क के किनारे मिला है। छात्रा स्कूल पहुंची ही नहीं थी। उनके ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें