फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने कैंसर पीड़ित मुस्लिम महिला को दी आर्थिक सहायता

Thu, 25 May 2017 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के जगेश्वर पासी चौराहा निवासी फातिमा खातून (43 साल) को कैंसर के इलाज के लिए एक लाख 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि एसजीपीजीआई लखनऊ के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर भी कर दी गई है। इस धनराशि से अब फातिमा का ऑपरेशन होगा। परिवार वालों को उम्मीद है कि वह ठीक होकर घर आएंगी। आर्थिक मदद के लिए मुस्लिम परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन


गोरखनाथ थानाक्षेत्र के जगेश्वर पासी चौराहा (मकान नंबर 175-ई) निवासी मुख्तार अहमद की पत्नी फातिमा कैंसर से पीड़ित हैं। इलाज पर पहले ही लंबा खर्च हो चुका है। आर्थिक स्थिति गड़बड़ाई तो मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया। पत्र लिखकर कहा कि एसजीपीआई लखनऊ से इलाज के लिए लाखों रुपयों की मांग की गई है। दवाइयां भी महंगी हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने से इलाज करा पाना संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया और मुस्लिम महिला के इलाज के लिए एक लाख 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता 17 मई को उपलब्ध करा दी। फातिमा को भी इसका ब्योरा उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली सहायता से फातिमा और उनका परिवार गदगद है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सांसद का शहरवासियों से प्रेम बरकरार है। वह मदद का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इस मदद से इलाज में आसानी होगी। महंगी दवाइयां खरीदी जा सकेंगी। ऑपरेशन भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें