गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए छात्रों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। बीएससी मैथ और बीएससी बॉयो में प्रवेश के लिए मुकाबला सर्वाधिक कठिन होगा। बीएससी मैथ के लिए औसतन एक सीट पर 29 छात्रों ने आवेदन डाले हैं, वहीं बीएससी बॉयो के लिए एक सीट पर औसतन 28 दावेदारों का आवेदन आया हुआ है। वहीं बीसीए की एक सीट पर 15 दावेदार हैं। मंगलवार को आवेदन की आखिरी तिथि तक स्नातक (अंडर ग्रेजुएट) और स्नातकोत्तर (पीजी) के विभिन्न कोर्स की 5645 सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 34 हजार 874 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
पिछले साल की अपेक्षा करीब तीन हजार आवेदक इस बार बढ़ गए हैं। यूजी के इन विषयों के अलावा पीजी के एमएड की एक सीट पर औसतन 19 आवेदक हैं, हालांकि बीएससी नर्सिंग, बीएससी फिजियोथेरपी और बीएससी मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक है। यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने के लिए कड़े मुकाबले को देखते हुए प्रतियोगी छात्रों ने तैयारी शुरू कर दी है। मई से गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी।
यूजी और पीजी आवेदन
कोर्स आवेदन सीट
बीए 6522 1950
बीएससी बॉयो 3388 120
बीएससी मैथ 6916 240
एलएलबी 1453 320
बीकाम 3656 400
बीएससी एजी 2085 240
बीसीए 606 40
एमएड 969 50