फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगरः प्रदेश अध्यक्ष के आने से पहले भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, हंगामे के चले कार्यक्रम स्थगित

Sat, 13 Apr 2019 04:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा सीट संत कबीर नगर के लिए उम्मीदवार खोज रही भाजपा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को मेंहदावल के जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ता नेताओं के नाम पर नारेबाजी को लेकर भिड़ गए। यह पूरा वाकया प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पहले हुआ।

विज्ञापन


दरअसल मंच संचालक ने यह घोषणा कर दी कि प्रदेश अध्यक्ष के सामने स्थानीय नेताओं के नाम पर जिंदाबाद के नारे नहीं लगाए जाएंगे। इससे नाराज कार्यकर्ताओं के गुट ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख दूसरा गुट भी नारा लगाने लगा। समर्थक विरोधी गुट के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए लगीं कुछ कुर्सियों को भी तोड़ा गया, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह से माहौल शांत कराया।

हंगामा के चलते कार्यक्रम स्थगित
भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि हंगामा के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व को घटना से अवगत कराया गया है। पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें