फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘क्लिकर्स’ ने दिखाया शहर का हर रंग

Sat, 13 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
बौद्ध संग्रहालय में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करती छात्राएं। - फोटो : Mahesh Kumar
विज्ञापन
रामगढ़ ताल का विहंगम दृश्य है तो बाढ़ की विभीषिका भी। इंसेफेलाइटिस का दर्द है तो जाम की समस्या भी। अगर यह कहा जाए कि चुनिंदा छायाकारों ने शहर के हर रंग को अपने छायाचित्रों में भर दिया है तो गलत नहीं होगा। शहरियों को इन खूबसूरत यथार्थ चित्रों को देखने का अवसर दिया है फोटो जर्नलिस्टों की संस्था ‘क्लिकर्स’ और राजकीय बौद्ध संग्रहालय ने।
विज्ञापन


दोनों संस्थाओं की ओर से बौद्ध संग्रहालय में लगी दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुक्रवार को समारोहपूर्वक उद्धाटन हुआ। फोटो जर्नलिस्ट स्व. वेद प्रकाश चौहान और स्व. रवि कन्नौजिया की याद में आयोजित इस प्रदर्शनी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मन्नान अख्तर ने कहा कि शहर के हर पहलू को प्रस्तुत करने का छायाकारों का जज्बा छायाचित्रों में झलक रहा है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों भी बेहतर तस्वीर उतारने को लेकर फोटो जर्नलिस्टों की सराहना की।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. एसपी त्रिपाठी ने फोटो जर्नलिस्टों के जोखिम भरे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के ललित कला विभाग के डॉ. भारत भूषण ने नित नए प्रयोगों को लेकर छायाकारों की हौसलाफजाई की। बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. एके सिंह ने इस मंच को शौकिया और प्रोफेशनल दोनों ही तरह के छायाकारों के लिए उपयोगी बताया। प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक संगम दुबे ने बताया कि शनिवार को साढ़े 10 बजे से ही जन सामान्य प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे। शनिवार को साढ़े 11 बजे फैशन फोटोग्राफी पर कार्यशाला होगी, जिसका संचालन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एसके यादव करेंगे। इस दौरान आेंकार द्विवेदी, मारकंडेय मणि, रितेश मिश्रा, मुकेश पांडेय, शिव त्रिपाठी, सतीश गुप्ता, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार अशोक चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें