रैम्पस स्कूल मे बाल स्वर संस्थान द्वारा आयोजित जश्न -ए- आजादी कार्यक्रम के नृत्य प्रतियोगिता मे भाग लेते बच्चे।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
बालस्वर सेवा संस्था की ओर से आयोजित जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। रैंपस स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य ने आजादी के मतवालों की याद दिला दी।
शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ दूरदर्शन के पूर्व निदेशक डॉ. उदयभान सिंह, प्रो. सीपीएम त्रिपाठी, प्रो. सुषमा पांडेय, प्रबंधक प्रेमचंद श्रीवास्तव, अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, आचिन्त्य लाहिड़ी, रामनिवास, कृष्ण मुरारी, जितेंद्र देव उपाध्याय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ. एके सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा बढ़ रहा है। बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
इस दौरान आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान रैम्पस, द्वितीय स्थान एसडी एकेडमी, तृतीय स्थान आस्था पब्लिक स्कूल को मिला। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान वीएस एकेडमी, द्वितीय स्थान सनराइज डांस एकेडमी और तृतीय स्थान एचके मेमोरियल एवं अभियान ग्रुप ऑफ थियेटर को संयुक्त रुप से मिला। इस मौके पर पर नरेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णा, राहुल चौरसिया, निवेदित श्रीवास्तव, कनकहरि अग्रवाल, तनवीर आलम, राजेश श्रीवास्तव, अमर चंद श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।