फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा देने के नाम पर रुपये मांगे, जमकर हंगामा

Thu, 05 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की दोपहर बच्चा देने के लिए रुपये मांगने पर सपा नेता ने घरवालों के साथ जमकर हंगामा मचाया। रुपये के लिए बच्चे को बंधक बनाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिवार के लोगों को शांत कराया। सपा नेता ने मामले की जानकारी फोन से डीएम और सीएमओ देकर रुपये मांगने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



डोमिनगढ़ के रहने वाले रवींद्र यादव सपा यूथ ब्रिगेड के सचिव हैं। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे प्रसव पीड़ा होने पर उनकी पत्नी निशा यादव (30) को उन्होंने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर 12 बजे निशा ने बच्चे को जन्म दिया।

आरोप है कि महिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी बच्चा दिखाने के लिए परिवार के लोगों से रुपये की मांग करने लगे। परिवार के लोगों ने एक हजार रुपये उन्हें दे दिए पर उन्होंने दोबारा रुपये की मांग की और बच्चा देने से इन्कार कर दिया। परिवार के लोगों ने उन्हें काफी समझाया पर वे नहीं माने। परेशान होकर निशा रोने लगी। शाम चार बजे रवींद्र यादव लौटे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन


उन्होंने स्टाफ नर्स से बच्चा मांगा तो वह 1500 रुपये मांगने लगी। इसके बाद महिला अस्पताल के कर्मचारियों के व्यवहार से नाराज परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। रवींद्र ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। डीएम और सीएमओ को भी फोन से पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने बच्चा परिवार वालों को दिलाने के साथ ही उन्हें शांत कराया। प्रभारी एडी हेल्थ डॉक्टर आरके पांडेय ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने मामले की जानकारी दी है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें