फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर वीजा पकड़ा गया चीनी परिवार, मोहाना पुलिस ने दर्ज किया केस दो भारतीय भी हिरासत में

Fri, 08 Feb 2019 07:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Arrest - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एसएसबी ने बगैर वीजा देश में प्रवेश करने वाले चीन दंपती और उनके तीन बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें गुरुवार की शाम सीमा से सटे सिद्धार्थनगर के ककरहवा कस्बे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीनी परिवार के साथ ही उनके वाहन चालक व गाइड को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों भारतीय हैं। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार चीनी परिवार तीन फरवरी को अवैध तरीके से भारत पहुंचा था। इसके बाद परिवार दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, सारनाथ और कुशीनगर भ्रमण के बाद ककरहवा सीमा के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में था। इसी दौरान संदेह के आधार पर एसएसबी जवानों ने इन्हें रोका और वीजा व अन्य कागजात दिखाने को कहा। वीजा नहीं होने की वजह से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इनकी पहचान कैरंग दंबा (44), पत्नी गजंग पेजमाओ (38), पुत्र डैन्जेंग नुआबू (13) व डैन्जेंग अबूदा (6), पुत्री डाउगेलबो (11) के रूप हुई। ये रिपब्लिक ऑफ चाइना के किंघाई के रहने वाले हैं। इनके साथ बागपत जिला निवासी वाहन चालक जितेंद्र व हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट गाइड तेनजिंग शेफिल को भी पकड़ा गया है। एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चीन परिवार के पास कोई वैध कागजात नहीं था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें