फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नेपाल के रास्ते मानसरोवर जाना हुआ महंगा, चीन ने बढ़ाई रेट

Wed, 20 Nov 2019 06:50 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए नेपाल से चीन जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए चीन ने भारी भरकम रेट बढ़ा दी है। जिससे भारतीय पर्यटकों की जेब ढ़ीली हो जाएगी। वहीं चीन देवारा अचानक यह रूख अख्तियार करने से नेपाल का पर्यटन उद्योग भी चिंतित है।

विज्ञापन


नेपाल कैलाश मानसरोवर यात्रा संघ के अध्यक्ष नारायण पोखरेल ने कहा कि चीन से 780 अमेरिकन डॉलर प्रति व्यक्ति बढ़ा दिया है, इसके पहले नेपाल पर्यटन से जुड़े लोग एक भारतीय पर्यटक केरुग के रास्ते मानसरोवर के लिए 1,30,000 रुपए , लहासा से मानसरोवर 2,30,000 और  हुमला से 1,70,000 रुपये यात्रा के लिए लेते थे। 

लेकिन अब चीन के नए रुख से अब केरुग के रास्ते 1,85,000, लहासा से तीन लाख दस हजार, हुमला से 2,60,000 रुपए मानसरोवर जाने के लिए देना होगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के लिए चीन हर वर्ष 10 प्रतिशत बढ़ाता था। इस बार 40 प्रतिशत बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


भारत से हर वर्ष करीब 20 हजार यात्री नेपाल से इन तीन रास्तों से चीन होते हुए कैलाश की यात्रा करते हैं। यात्रा की रकम ज्यादा होने से नेपाल के रास्ते कैलाश जाने वाले भारतीय पर्यटकों में कमी आने के साथ ही नेपाल पर्यटन से जुड़े लोगों को नुकसान होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें