फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गया किशोर

Mon, 18 Mar 2019 10:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर श्रीपाल गांव में  झोपड़ी में लगी आग में एक किशोर जिंदा जल गया। घटना सोमवार की रात साढ़े 9 बजे की है। अगलगी का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


रामपुर श्रीपाल गांव के बाहर चंद्रेश्वर सिंह का मकान है। बगल में स्थित झोपड़ी में पशु बांधे जाते हैं। सोमवार की रात चन्द्रेश्वर का पुत्र राजू (13) झोपड़ी में सो रहा था। इसी दौरान विद्युत शाट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी झोपड़ी को आगोश में ले लिया।

राजू अंदर ही फंस गया। आग की लपटें उठती देख लोग शोर मचाने लगे। चीख पुकार सुन पहुँचे घरवाले ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। आग से झोपड़ी में बंधे एक पड़िया, चार बकरियों और कुछ मुर्गियों की भी मौत हो गयी। एसओ विनय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें