फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन सीएम योगी ने की विधि-विधान से पूजा

Mon, 30 Sep 2019 11:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आरती उतारते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आरती भी उतारी। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने सोमवार की सुबह शक्तिपीठ में मां भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। जानकारी के अनुसार, आराधना करीब दो घंटे तक चली।

इससे पहले गोरखनाथ मंदिर में रविवार को नवरात्र के अनुष्ठानों की शुरूआत गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की ओर से कलश स्थापना किए जाने के साथ हुई। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ अन्य योगियों के साथ भीम सरोवर से कलश भरकर सरोवर की परिक्रमा की। 
विज्ञापन


फिर कलश मंदिर कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित दुर्गा शक्ति पीठ पर लाया गया। वहां पहले से मौजूद 11 वेदपाठी आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच गोरक्ष पीठाधीश्वर ने विधि विधान से कलश स्थापना की। इसके साथ ही आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी शुरू किया। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पाठ किया। गोरक्ष पीठाधीश्वर नव दिन व्रत रहते हैं। नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ व्रत का समापन होगा। विजय दशमी के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सीएम योगी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें