पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली के विज्ञान भवन से प्राकृतिक गैस पाइप लाइन नेटवर्किंग के काम का शुभारंभ करने के साथ ही टॉरेंट प्राइवेट लिमिटेड ने गोरखपुर में अपने कार्यालय, पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) से सप्लाई और सीएनजी स्टेशन की स्थापना के लिए बृहस्पतिवार से सर्वे शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रदेश में 22 जिलों में तकरीबन 13,200 किलोमीटर प्राकृतिक गैस पाइप लाइन का नेटवर्क बिछाने के साथ ही 222 सीएनजी स्टेशन खोले जाने हैं। इन क्षेत्रों में 7.85 लाख घरों में पीएनजी की आपूर्ति की जानी है। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों को जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर, संतकबीरनगर और कुशीनगर में टॉरेंट कंपनी को काम मिला है। तीनों ही जिलों में कुल मिलाकर 178200 घरों में पीएनजी की आपूर्ति के साथ ही 36 सीएनजी स्टेशन लगाने का लक्ष्य है। जरूरत पड़ने पर यह संख्या बढ़ाई जा सकती है।
यहां पीएनजी से सप्लाई और सीएनजी स्टेशन की शुरूआत गोरखपुर से होगी। कंपनी के यूपी हेड नरेंद्र कुमार के मुताबिक गोरखपुर, संतकबीरनगर और कुशीनगर के लिए गेल से प्राकृतिक गैस ली जाएगी। वाराणसी से गोरखपुर खाद कारखाने तक गैस पाइप लाइन बिछाने की जिम्मेदारी गेल को ही मिली है। उनका कहना है कि दो से तीन महीने के बीच गेल गोरखपुर तक गैस की सप्लाई शुरू कर देगी।
विज्ञापन
उसके पहले गोरखपुर में कुछ स्थानों पर सीएनजी स्टेशन के लिए सर्वे और दूसरी जरूरी संरचना तैयार कर ली जाएगी। जैसे ही गेल की ओर से सप्लाई शुरू की जाएगी, इन सीएनजी स्टेशन को शुरू कर देने की कोशिश होगी। दूसरी तरफ गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, फतेहबहादुर सिंह, संगीता यादव, महेंद्रपाल सिंह, शीतल पांडेय, विपिन सिंह मौजूद रहे।
समारोह में लाभार्थी भी शामिल हुए
समारोह में केंद्र एवं प्रदेश की विभिन्न योजनाओं के तकरीबन तीन हजार लोग मौजूद रहे। उन्हें लाने की जिम्मेदारी प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थी। उसके लिए कई बसें भी लगाई गई थीं। पूरे कार्यक्र्तम के प्रसारण के लिए नौ बड़ी एलईडी स्क्र्तीन लगाई गई थी।
खानीपुर से टॉरेंट को मिलेगा गैस का कनेक्शन
टॉरेंट को प्राकृतिक गैस का कनेक्शन गेल से मिलेगा। गोरखपुर के सहजनवां और संतकबीरनगर सीमा पर स्थित खानीपुर से टॉरेंट को गेल यह कनेक्शन देगा। कंपनी की तरफ से यहीं से कुशीनगर जिले के लिए भी पाइप लाइन डाली जाएगी, क्योंकि गेल की तरफ से सिर्फ खाद कारखाने तक ही गैस पाइप लाइन बिछाईऱ् जाएगी।
यूपी के इन जिलों में होगा काम
बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस-आईओसी अडानी गैस-46 सीएनजी स्टेशन-143404 पीएनजी कनेक्शन।
प्रयागराज, भदोही और कौशांबी- आईओसी अदानी गैस-24 सीएनजी स्टेशन- 58658 पीएनजी कनेक्शन।
अमेठी, प्रतापगढ़ और रायबरेली- भारत गैस- 20 सीएनजी स्टेशन-18169 पीएनजी कनेक्शन।
औरेया, कानपुर देहात और इटावा- टॉरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड-27 सीएनजी स्टेशन, 118800 पीएनजी कनेक्शन।
फैजाबाद और सुल्तानपुर- ग्रीन गैस लिमिटेड- चार सीएनजी स्टेशन- 4000 पीएनजी कनेक्शन।
गोरखपुर, संतकबीरनगर और कुशीनगर- टॉरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड, 36 सीएनजी स्टेशन, 178200 पीएनजी कनेक्शन।
मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली- इंद्रप्रस्थ गैस- 36 सीएनजी स्टेशन, 105543 पीएनजी कनेक्शन।
मुरादाबाद क्षेत्र-टॉरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड- 27 सीएनजी स्टेशन, 154800 पीएनजी कनेक्शन।
उन्नाव- ग्रीन गैस लिमिटेड, दो सीएनजी स्टेशन, 3000 पीएनजी कनेक्शन।
पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की तुलना में सफर सस्ता होगा
सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी रफ्तार
पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी
नौकरी, रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे
गुणवत्ता युक्त सस्ता ईधन मिलने से उद्योगों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में इजाफ ा होगा
डीजल और पेट्रोल के प्रति निर्भरता कम होने से विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी
देश में सिटी गैस नेटवर्क
1500 सीएनजी स्टेशन 32 लाख वाहनों को सीएनजी प्रदान कर रहे हैं
46.50 लाख रसोइयों में प्राकृतिक गैस से खाना पकाया जा रहा है
उत्तर प्रदेश में सिटी गैस नेटवर्क
92 सीएनजी स्टेशन 1.46 लाख वाहनों को सीएनजी की आपूर्ति कर रहे हैं
1.35 लाख से घरों में पाइप द्वारा प्राकृतिक गैस पहुंच रही
400 से अधिक व्यवसायिक एवं 650 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को मिल रही प्राकृतिक गैस